
समाचार सच, हल्द्वानी। आज गंगा दशहर पर्व पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने कोतवाली हल्द्वानी के समीप श्री हनुमान मन्दिर परिसर में स्टाल लगाकर मीठा शरबत बांटा। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सेवाकार्य में जुटकर पुण्य कमाया। इससे राहगीरों ने भी शरबत पीकर भीषण गर्मी में राहत पाई।
शरबत वितरण का कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने बताया है कि गंगा दशहरा के दिन जल दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन शरबत पिलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों, माता-पिता व बुजुर्गों से अपने रीति-रिवाजों के बारे में प्रेरणा लेनी चहिए। उन्होंने राहगीरों को शीतल शरबत वितरण करने के लिये संस्था के प्रयासों को सराहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने इस अवसर पर उपस्थित होकर शरबत वितरण कार्यक्रम सहयोग करते हुए कहा कि बुजुर्गगण हमारी धरोहर है, हमें इनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पाण्डे एवं महामंत्री पी0डी0 पाण्डे ने मुख्यअतिथि एवं अतिथियों के साथ समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति कई वर्ष से गंगा दशहरा पर मीठे शरबत का वितरण कर रही हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर समिति टीम का योगदान रहता है। इसके साथ ही समिति द्वारा जिला नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को उनके द्वारा दूध पदार्थ के रूप में दिये गये सहयोग के लिये विशेष आभार व्यक्त किया। श्री बोरा ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में उनके द्वारा समिति को सहयोग दिया जायेगा।
आज सुबह 11 बजे से समिति के सदस्य व कई संगठनों के लोगों ने यहां सेवा कार्य में डटे रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अंचल की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद सहित शरबत वितरण कार्य शुरू किया गया। पूरे दिन भर 4 हजार से अधिक राहगीरों ने यहां शीतल शरबत ग्रहण कर संस्था के प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर डीके बल्यूटिया, दिनेश चन्द्र पन्तोला, प्रताप सिंह जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, भगवती बिष्ट, विपिन चन्द्र बिष्ट, डीके पाण्डे, शंकर दत्त तिवारी, सरोजनी तिवारी, मेजर मोहन पंवार, एनबी गुणवंत, बीडी जोशी, नीरू धवन, प्रेमा जोशी, स0 गुरूबचन, नीमा जोशी, लीलाधर पाण्डे, पदमा मेहरा, रेखा मेहरा, सीएम पाण्डे, एचपी जोसेफ, मदन मोहन भण्डारी, हरी शंकर पंत, केडी पाण्डे, बीडी जोशी, एलपी पंत, विजय कुमार बिष्ट, बिशन सिंह नैनवाल, विजय कुमार भट्ट, लाल सिंह तड़ागी, एके जोशी, विष्णु सिंह रावत, जेपी पाठक, पीएस जन्तवाल, कैलाश चन्द्र पंत, स0 मनोहर सिंह, इन्दर सिंह निगल्टिया, कैलाश साह, रमेश चन्द्र पाण्डे, विजय कुमार तिवारी, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मोहन सिंह जन्तवाल, खुशाल आर्या, विमल पाठक सहित लखनऊ से पधारे नरेन्द्र सिंह डंगवाल ने भी उपस्थित रहकर सहयोग किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



