27 जुलाई को उत्तराखंड में मिले 284 कोरोना केस, इन जिलों में मंडरा रहा है खतरा, आप भी रहे सर्तक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखण्ड में एक बार पुनः कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। हर दिन कोरोना केसों की संख्या बढ़ रही है। आज 27 जुलाई को राज्य में 284 नए कोरोना केस मिले हैं। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 1301 एक्टिव केस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून व नैनीताल जिले में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इन जिलों में प्रशासन ने लोगों से सर्तक रहने और कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आयोजित समारोह में बच्चों की प्रतिभा, सामाजिक एकता और संस्कृति का हुआ सुंदर संगम

बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश की रिपोर्ट देखें तो 6 जिलों में कोरोना के केस दहाई के आंकड़े को छू रहे हैं। अगर देखें तो देहरादून के बाद नैनीताल जिले में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में आज 164, हरिद्वार में 20, पौड़ी में 05, उतरकाशी में 13, टिहरी में 04, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 03, चमोली में 10, नैनीताल में 41, उधमसिंहनगर में 17, चंपावत में 2, बागेश्वर में 02 और अल्मोड़ा में 15 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं।
समाचार सच न्यूज पोर्टल भी इन बढ़ते कोरोना केसो को देखते हुए सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील करता है। आप लोग कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आयोजित समारोह में बच्चों की प्रतिभा, सामाजिक एकता और संस्कृति का हुआ सुंदर संगम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440