11 जून को कांग्रेस करेगी देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में 11 जून 2021 को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जायेगी। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्पों पर कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन कर बढी हुई कीमतें वापस लिये जाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   बैंक खाते बन रहे थे ठगी का जरिया, दिल्ली साइबर सेल ने 5 युवकों को दबोचा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440