लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क से लेकर कोतवाली तक किया जोरदार हंगामा, दी गिरफ्तारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने सड़क से लेकर कोतवाली तक जोरदार हंगामा किया। महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के बाद पदयात्रा निकाल कोतवाली पहुँचे कांग्रेसी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा दो बसों में भर उन्हें काठगोदाम थाने ले गये।

Ad Ad

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश होकर हिटलरशाही से किसानों की हत्या करने पर आ चुकी है। जो कि लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी को गिरफ्तार कर लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया है। जिसका आज सभी कांग्रेस जन विरोध कर रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लेफलांग ने कहा कि सरकार किसी भी तरह किसानों की आवाज दबाना चाहती है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि किसान भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने को आतुर हैं। अपनी पराजय की आशंका से डरी सरकार आंदोलनरत किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही है। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि यह कायरतापूर्ण घटना है। मृतक किसानों के परिवारों के साथ कांग्रेस की संवेदना है। सरकार निरंकुश हो गई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सड़क पर खड़े आवारा पशुओं ने ली ढाबा संचालक की जान! घर लौटते वक्त दर्दनाक मौत, एक साल का बेटा देख रहा राह

गिरफ्तारियां देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, मीडिया प्रभारी जरिता लेफलांग, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हरेंद्र बोरा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, संदीप भसौड़ा, सरदार बलकार सिंह, बलजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा सिंह नेगी, उमेश कबडवाल, मीडिया कमेटी सदस्य गोविन्द बिष्ट, कैलाश दुम्का, दया कबड़वाल, नीरज रैक्वाल, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, कुंदन नेगी, नन्दन दुर्गापाल, प्रदीप नेगी, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल, विजय सिजवाली, अशोक जोशी, पुष्पा सम्मल, बालम बिष्ट, वरूणप्रताप सिंह भाकुनी, संजय किरौला, भुवन तिवारी, राजेन्द्र खनवाल, प्रकाश पाण्डेय, मंजू तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव, शोभा बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, युकां जिला अध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया, गुरप्रीत प्रिंस, महेश काण्डपाल, जया कनार्टक, पुष्पा नेगी, निर्मला जोशी, शशि वर्मा, मंजू तिवारी, विमला सागुड़ी, इकबाल कुरैशी, अंश जोशी, त्रिलोक कठायत, हर्षित जोशी समेत भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440