सुशासन दिवस के मौके पर सेवा का अधिकार पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त एवं आयुक्तगणों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आयोग द्वारा अवगत कराया कि जनपदों के द्वारा दी जा रही अधिसूचित 265 सेवाओं के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जिलों को श्रेणीबद्ध (रैकिंग) किया गया है। जिसके तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर के जिलों को सुशासन दिवस के मौक़े पर वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिए “सेवा का अधिकार पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अयोग से अपेक्षा की गई है कि “अपणि सरकार पोर्टल” और “सीएम हेल्पलाइन” का अनुश्रवण अयोग द्वारा किए जाने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों पर चिन्ता जताई गई तथा यह निर्देश दिए गए कि राजस्व न्यायालयों के लम्बित वादों (ठंबा स्वह) का भी आयोग अनुश्रवण करे।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

इस दौरान मुख्य आयुक्त एस० रामास्वामी, आयुक्त अनिल रतूडी, डी.एस. गर्ब्याल, सचिव गिरीश चन्द्र गुणवन्त, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बी. बी. ध्यानी भी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440