मानसून सत्र का दूसरा दिन: विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, सदन के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड के भराड़ीसैंण- गैरसैंण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। खासकर कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भवन कापड़ी, ममता राकेश, सुमित ह्रदयेश, और आदेश चौहान शामिल हुए।

लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के आतंक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और वन नीति के लिए एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की। विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत काम रोको प्रस्ताव भी लाया जाएगा, जिससे सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है। पहले दिन विपक्ष ने दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक प्रकट करने के कारण शांतिपूर्वक व्यवहार किया, लेकिन दूसरे दिन कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, और स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440