गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 116 लोगों ने किया रक्तदान, भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा की मिसाल भी देखने को मिली। बुधवार को हैप्पी होम होटल के सहयोग से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 116 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया। वहीं शाम को हुई भजन संध्या में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा परिसर गणपति की भक्ति में डूबा नजर आया।

रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, आर्मीपाली इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजय ढींगरा, बिंदु मोंगा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, कश्मीरी लाल साहनी, प्रदीप कक्कड़, प्रकाश रावत एवं शशांक रावत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

शिविर में डा. विनीता कपूर, पूजा अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, धर्मेंद्र साहू, प्रदीप जनौटी सहित कुल 116 लोगों ने रक्तदान किया। समिति पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   विश्वकर्मा दिवस 2026: वाहन या मशीन की खरीदारी करने वाले हैं तो यहां देखें विश्वकर्मा पूजा पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

रक्तदान संयोजक नंदकिशोर जायसवाल, सहसंयोजक अमित आशवानी एवं मुरली मनोहर मुलानी ने रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
शाम को राघवास ग्रुप की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भगवान गणेश की भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन शुरू होते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। देर तक चले कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर गणपति भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें -   मूल वीडियो में बदलाव कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप; तीर्थ पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग उठाई

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि बॉबी नागर की स्मृति में समान ज्ञान प्रयोग का आयोजन अगले दिन दोपहर एक बजे से किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, रूपेंद्र नागर, सुशील गुप्ता, पदम पाल, अशोक सिंधी, सुनील गुप्ता, मनीष पाल, सन्नी कपूर, राजू जायसवाल, रामरूप गुप्ता, पूरन सागर, मदन मोहन जोशी, विजय मनराल, विपिन साहू सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440