समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में 34 नशीले इजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान क्षेत्र के कब्रिस्तान मेडिकल चौकी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 34 नशीले इजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम शारिक कुरैशी उर्फ बब्लू पुत्र मौ0 तय्यब निवासी मलिक का बगीचा चैनल गेट के पास, वार्ड न0 31 बताया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि पकड़ा का आरोपी पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी सहित एसआई मनोज यादव, सिपाही मुन्ना सिंह व परवेज अली शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















