गैस सिलेंडरों की रिफलिंग करते एक को धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रसोई गैस सिलेंडरों की रिफलिंग करते एक आरोपी को पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

बनभूलपुरा थाना पुलिस को क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग की सूचना मिली। इस पर एसओ नीरज भाकुनी ने पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां टीम को रसोई गैस सिलेंडरों से ऑटो में लगे छोटे गैस सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग होती मिली। मौके से दो रसोई गैस सिलेंडर व रिफलिंग के उपकरण भी बरामद हुए। इस पर आरोपी नईम पुत्र हनीफ निवासी लाइन नंबर 4 को गिरफ्तार किया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440