डिप्रेशन के चलते एक व्यक्ति ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ग्राम नथुआवाला डांग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डिप्रेशन के चलते अपने कमरे में फांसी के फंदे में झूल कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

आज सुबह पार्षद पति अनूप डोभाल ने थाना रायपुर पुलिस को सूचना दी कि ग्राम नथुआवाला डांग में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर घटनास्थल पर आए परिजनों से मालूमात किया गया तो पता चला कि सुभाष भट्ट उम्र 36 वर्ष पुत्र दिनेश भट्ट निवासी नथुआवाला डांग थाना रायपुर देहरादून द्वारा अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जोकि डिप्रेशन से पीड़ित था तथा शराब आदि का सेवन करता था। रात्रि को 9 बजे के बाद अपने कमरे में चले गया, सुबह जब कमरे का कुंडा अंदर से बंद था खिड़की से देखने पर ज्ञात हुआ कि इस व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर फोटो वीडियोग्राफी की गई। मृतक के पंचायत नामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 जुलाई 2026, गुरुवारजानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा सफलता का साथ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440