पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य समारोह में 200 लोग ही होंगे शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। इस बार 15 अगस्त को पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य समारोह में केवल 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरुआती 200 लोगों को ही ई-पास जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मुख्य कार्यक्रम में सीमित लोगों को ही इंट्री दी जा रही है। इसके लिए लोगों को जिला प्रशासन की वेबसाइट https:// dehradun.nic.in/notice/registration-of-passes-for-15-august-2020 पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बगैर रजिस्ट्रेशन कराए गए लोगों को इंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क ना भी अनिवार्य रहेगा। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध का दिन, जानें 30 सितंबर 2026 का पंचांग और सभी राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440