पात्र लोगों को ही दिलाया जायेगा सरकार की योजनाओं का लाभ: तरूण बंसल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा। साथ ही समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह बात दर्जा राज्यमंत्री तरूण बंसल ने कहा सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉक डाउन के बीच बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही प्रवासियों की घर वापसी हुई है। ऐसे में उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रदेश सरकार ऋण उपलब्ध करा रही है। साथ ही गरीब तबके के लोगों को सस्ते गल्लों से राशन उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। इसके अलावा प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल का पनचक्की चौराहा के समीप पप्पू सलमानी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें तीस किलो की माला पहनाई गई। साथ ही केक भी काटा गया। इस दौरान अल्पसंख्यक भाजपा के जिलाध्यक्ष महबूब अली, जहीर अंसारी का भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह से दर्जामंत्री बंसल गदगद नजर आए। उन्होंने सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने का भरोसा दिया।
स्वागत समारोह में शामिल महेंद्र कश्यप, सूरज गुप्ता, नंदकिशोर जायसवाल, निखिल अग्रवाल, शाहरुख सलमानी अरशद, इरशाद, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440