समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के पिता मुरारी लाल अग्रवाल का निधन हो गया। 82 वर्षीय मुरारी लाल अग्रवाल ने शुक्रवार की दोपहर को अपने निवास पर ही अन्तिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अन्तिम संस्कार शाम 4 बजे राजपुरा मुक्तिधाम में किया जायेगा।
उनके निधन पर मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे, रुपेन्द्र नागर, नंद किशोर लाला जायसवाल, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित आदि ने व्यापारियों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












