उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा… दो बसों की भीषण टक्कर, कार चकनाचूर, पांच घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर काली मंदिर के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जबकि बीच में फंसी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और बसों व कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कार सवार तीन लोग और बसों में बैठे दो यात्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार का कहर… घर के बाहर खेल रहीं दो बहनों को मारी टक्कर, तीन साल की मासूम की मौत

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कार में सवार घायलों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर से आ रही एक बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही चारधाम यात्रा की बस से उसकी भिड़ंत हो गई। इसी दौरान बीच में चल रही कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बॉर्डर पर टला बड़ा टकराव: निहंग सिखों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, दो दिन पांवटा साहिब में रहेगा जत्था

पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बसों में एक बस विश्वनाथ सेवा की थी, जबकि दूसरी बस मध्य प्रदेश के मुरैना से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440