Taad

ताड़ के पत्ते, फल और छाल में औषधीय गुण होते हैं, कई बीमारियों में प्रयोग करने से मिलता है आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ताड़ एक पेड़ है जिसे पॉम ट्री भी कहा जाता है। ताड़ के पत्ते, फल और छाल में औषधीय गुण होते हैं। ताड़ के पेड़ के इन हिस्सों का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। ताड़ की बात करें तो ताड़ से आंखों से जुड़ी समस्याएं, लीवर और पेट से जुड़ी परेशानी जैसे पेट में दर्द, सूजन, पेट में कीड़े आदि समस्याओं को ताड़ दूर करता है। डायबिटीज रोगी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं में भी ताड़ लाभदायक होता है। आप ताड़ के पत्तों का रस, छाल का चूरण, पत्तों का चूरण, काढ़ा आदि बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हम ताड़ के फायदों पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ. मनीष सिंह से बात की।

आंखों के लिए ताड़ के फायदे
अगर आपकी आंखों के आसपास के हिस्से में इंफेक्शन या खुजली की समस्या है तो ताड़ की पत्ती का रस आंखों के बाहरी हिस्से में लगाएं, इससे तकलीफ कम जो जाएगी। जिन लोगों को आंख आने की समस्या होती है उनके लिए ताड़ की पत्ती का रस फायदेमंद माना जाता है।

AnilJewellers
BasantArya
AshuJewellers
AlShifaMedicine
ChamanSonsJewellers
ChandraLakshmiJewellers
BholaJewellers
ChotuMurtiKalaKendra
DurgaAbhushan
ChandrikaJewellers
यह भी पढ़ें -   नवरात्रि के अवसर पर उत्तराखण्ड की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र

पेट के लिए ताड़ के फायदे
जिन बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं उन्हें ताड़ की छाल का चूरण खिलाना लाभदायक होता है। ताड़ की छाल को सुखाकर उसका चूरण बना लें और गुनगुने पानी के साथ बच्चे को दें तो पेट के कीड़े निकल जाएंगे। अगर पेट में दर्द या सूजन है तो ताड़ के पत्तों का लेप पेट पर लगाने से पेट में दर्द की समस्घ्या और सूजन दोनों ठीक हो जाती है।

GurukripaRatnKendra
GandhiJewellers
JaiSainJewellers
KumaunAbhushan
MangalamAbhusha
NelkanthJewellers
JankiTripathi
GayatriJewellers
OmkarJewellers
OPNutritionsHub

लीवर के लिए ताड़ के फायदे
लीवर को हेल्दी रखने के लिए आप ताड़ के पत्तों के रस का सेवन काढ़े के रूप में करें तो लीवर डिसीज से बचाव होगा। ताड़ की छाल का चूरण भी लीवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको हिचकी आ रही है तो भी आप ताड़ का इस्तेमाल करें, ताड़ की छाल के रस का सेवन करने से हिचकी की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है ताड़
जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए ताड़ के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं। आप ताड़ के पत्ते के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर उसका सेवन करें तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। ताड़ टाइफाइड में बुखार उतारने के लिए फायदेमंद माना जाता है और गर्मी के दिनों में इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक 22 मार्च बुधवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा पूरा दिन

महिलाओं के लिए फायदेमंद है ताड़
गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी में आसानी हो इसके लिए ताड़ को लाभदायक माना जाता है पर अगर गर्भावस्था के दौरान कोई समस्या है तो डॉक्घ्टर की सलाह पर ही ताड़ का सेवन करें। ताड़ के पत्ते के रस को फल के साथ मिलाकर पीने से यूरीन के दौरान होने वाली जलन से भी राहत मघ्लिती है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है ताड़
आज के समय में तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप ताड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताड़ के पत्तों का रस आप शहद में मिलाएं और गुनगने पानी में घोलकर पिएं तो तनाव कम होगा। दिमाग के लिए ताड़ की पत्तों के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

अगर आपको कोई गंभीर रोग या बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही ताड़ का सेवन करें, ताड़ के आयुर्वेदिक गुण हैं पर कुछ लोगों को प्राकृतिक चीजों से भी एलर्जी होती है इसलिए डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *