12 जुलाई 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक 12 जुलाई २०२४ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८१ श्रीशाके १९४६ श्री सूर्य दक्षिणायण वर्षा ऋतु 28 गते आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय 6/02 बजे सूर्यास्त ७/29 बजे राहु काल प्रातः 11ः04 बजे से दोपहर 12ः45 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में 04/38 बजे से 05/20 बजे तक

राशि फल
मेष राशि जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। आराम के लिए समय निकालें , स्वास्थ्य सुधार रहेगा।

वृष राशि परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

मिथुन राशि वाद – विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल

कर्क राशि आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।

तुला राशि आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा। अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा।

वृश्चिक राशि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

धनु राशि आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।

कुम्भ राशि आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा।

मीन राशि आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा।

प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर 9410175498

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440