21 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २१ नवम्बर २०२५ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ६ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ६ध्४४ बजे सूर्यास्त ५ध्१० बजे राहु काल १०ध्३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११ध्४० बजे से १२ध्२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी तथा नया कार्य शुरू करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, परंतु मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कारोबार या नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला! 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस बढ़ोतरी 1 साल के लिए रोक

कर्क राशि
घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा जिससे मन को शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का मजबूत सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी तथा अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे। रोजगार एवं व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष संभव है, लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। श्री गणेश जी की आराधना लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव में कमी आएगी। संतान से संबंधित चिंताएँ दूर होंगी। रोजगार में उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ के साथ नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, सतर्क रहें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित कुछ चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा और मित्र सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बड़ी बैठक! 28 प्रस्ताव पास, पार्षदों का अहमदाबाद प्रशिक्षण, नजूल भूमि पर कॉम्प्लेक्स और शहर में नई दुकानें बढ़ेंगी आय

धनु राशि
परिवार में उत्साह एवं खुशियाँ बनी रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के योग हैं।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि व व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा की स्थिति बन सकती है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440