आज 15 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १५ दिसम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ३० गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार सूर्याेदय ७/३ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी तथा किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता आवश्यक रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। अचानक यात्रा तथा रोजगार में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रह सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   कुमाऊं में क्रिसमस की गूंज, ख्रीष्ट महोत्सव में उमड़ा मसीही समाज

कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। रोजगार व व्यापार में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। श्री गणेश जी की आराधना लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी। नौकरी में उन्नति अथवा परिवर्तन के योग हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के साथ नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से संबंधित विषयों पर ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   आज 15 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। किसी विशेष सम्मान या उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में भी लाभ के संकेत हैं।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ कर सकते हैं। करियर से जुड़ी सकारात्मक खबर मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के संकेत हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं तथा आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440