आज 15 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १६ दिसम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १ गते पौष कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/४ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहुकाल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में प्रगति के योग हैं और नया कार्य आरंभ करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति में हल्की अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   स्मार्ट मीटर विरोधः अब पुलिस पहरे में घर-घर पहुंचेगी मीटर लगाने वाली टीम, यूपीसीएल ने SSP को लिखा पत्र

कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा, इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बनेगी।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः समाधान निकलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बिजली चोरी पर आयुक्त का सख्त एक्शन, 87% लाइन लॉस पर फूटा गुस्सा, FIR और तबादलों के निर्देश

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि या भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर को लेकर शुभ सूचना मिलेगी।

कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सतर्क रहें। व्यर्थ यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440