समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ४ दिसम्बर २०२५ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क १९ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि ८/३८ बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ६/५५ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक। आज़ पूर्णिमा व्रत होगा
राशिफल
मेष राशि
आध्यात्मिक गतिविधियों में झुकाव बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। व्यवसाय में उन्नति होगी और किसी नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। अचानक यात्रा और नौकरी में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं। राजनीतिक मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार से मनोबल बढ़ेगा और खुशी मिलेगी।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होता दिखेगा।
सिंह राशि
कैरियर की चिंताएँ कम होंगी और कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता खत्म होगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। विशेषकर व्यवसाय में लाभ और किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मानसिक तनाव दूर होगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा का योग है। अंत में संतान संबंधी राहत भी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
कुछ मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु संतान से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्र पूरा सहयोग देंगे।
धनु राशि
घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति का योग है। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीति में पद या प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और भूमि-भवन से जुड़ा कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। व्यर्थ यात्रा से बचें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। दिन धार्मिक व्यस्तताओं में बीतेगा।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


