समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २० नवम्बर २०२५ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ५ गते मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ६/४४ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
मेष राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति होगी तथा नया काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, परंतु सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि निश्चित है।
वृष राशि
अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। राजनीति और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट हो सकती है। नौकरी या कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। राजनीति में उतारदृचढ़ाव रहेंगे, लेकिन पारिवारिक सुख बना रहेगा।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में मानदृसम्मान बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय और नौकरी में कुछ चुनौतियाँ मिल सकती हैं, लेकिन भगवान श्री गणेश की कृपा से इच्छाएं पूरी होंगी। सेहत में सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवारिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ समाप्त होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन दोनों के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्यों की योजना बनेगी।
तुला राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन मानसिक शांति बढ़ेगी। संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग हैं। समय बीतने के साथ संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीति में मानदृसम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। सेहत में हल्की गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग हैं। धन लेन-देन में सतर्क रहें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
मीन राशि
विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। राजनीति में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। ?
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



