30 दिसम्बर 2025 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ३० दिसम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १५ गते पौष शुक्ल पक्ष दशमी तिथि ७/५१ बजे तक तत्पश्चात एकादशी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/१० बजे सूर्यास्त ५/१८ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक आज़ पुत्रदा एकादशी व्रत होगा। आज़ स्मार्त यानि गृहस्थी जनों का व्रत होगा

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नए कार्य की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता रहेगी। अचानक यात्रा और नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। रोजगार में बदलाव या नए अवसर सामने आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंता कम होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। गणेश जी की आराधना लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति या परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ के साथ नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से संबंधित चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन संतान पक्ष से राहत मिलेगी। कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। किसी विशेष सम्मान या उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर में सकारात्मक खबर मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के संकेत हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440