१६ जुलाई २०२४ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०८१ श्रीशाके १९४६ श्री सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु कर्कार्क श्रावण मास चान्द्रमास से आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि मंगलवार सूर्योदय ५/२८ बजे सूर्यास्त ७/१० बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में १२/१० बजे से १२/५८ बजे तक।
आज़ कर्क संक्रांति है वर्षा ऋतु आरम्भ हो गयी है। आज़ हरैला पर्व है जो हमारे जीवन में प्रकृति के प्रति जुड़ाव का द्योतक है। हरैला पर्व से शिव उपासना का महा पर्व आरम्भ हो जाता है। परम पावन श्रावण माह में पार्थिव पूजा पूजा का विशेष महत्व है।

राशि फल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है रोजगार में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है रोजगार में बदलाव की सम्भावनाऐं बन सकती है राजनीति में उतार चढाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   डोला ढोल नगाड़े के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश को किया स्थापित, बच्चों ने पेश किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

कर्क राशि किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है धार्मिक कार्यों में व्यय होगा मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि कैरियर सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी।कुछ रुकें हुए कार्य पूर्ण होंगे रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है श्री गणेश जी का स्मरण करें इच्छित मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा
कन्या राशि पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है विशेष कर व्यापार में लाभ व नये कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है मानसिक तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी।
वृश्चिक राशि मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी अचानक धन लाभ होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे राजनीति में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बंधक बनाकर लूटी किशोरी की अस्मत, मुकदमा दर्ज

मकर राशि मानसिक तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा व्यापार में लाभ होगा भूमि भवन सम्बन्धी कार्य आरंभ कर सकते हैं। कैरियर सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग से सकता है लेन देन व्यवहार में सावधानी बरतें। व्यर्थ यात्रा सम्भव हो सकती है।
मीन राशि व्यर्थ विवाद से बचें पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440