समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १७ दिसम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २ गते पौष मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि बुधवार सूर्याेदय ७/४ बजे सूर्यास्त ५/११ बजे राहु काल में १२ बजे से १/३० बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा या रोजगार में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या रोजगार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजनीति क्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंताएं समाप्त होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्री गणेश जी की आराधना से इच्छित फल प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। रोजगार में उन्नति व बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से संबंधित विषयों पर ध्यान देना होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से जुड़ी शुभ खबर मिलेगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीति में लाभ की स्थिति बनेगी।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर में सकारात्मक समाचार मिलेगा।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। व्यर्थ यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


