19 अक्टूबर 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १९नवम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ४ गते मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि ९/४४ बजे तक तत्पश्चात अमावस्या तिथि बुधवार सूर्याेदय ६/४३ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक।

राशिफल
मेष राशि

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, परंतु सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा की संभावना बन सकती है। रोजगार में परिवर्तन के संकेत हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी या कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, परंतु परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   यूपी सीमा से सटे इलाकों में जांच तेज, दोहरी वोटर आईडी पर कसेगा शिकंजा

कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन मन को शांति मिलेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्र सहयोग देंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी। कुछ पुराने कार्य पूर्ण होने लगेंगे। रोजगार और व्यापार में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ समाप्त होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा संभव है। समय के साथ संतान पक्ष से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक रुचि भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में चलते-चलते धधक उठी थार, चार युवक कूदकर बचे, आधे घंटे में फायर टीम ने बुझाई आग

धनु राशि
परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण का योग बन सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राएँ हो सकती हैं।

मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा संभव है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440