पंखुड़ियाँ ने 9 संघर्षशील महिलाओं को किया नव ज्योति नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने 9 संघर्षशील महिलाओं को नव जयोति नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। यहां कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी व विशिष्ट अतिथि डॉ0 रेनू शरण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

Ad Ad

समारोह में श्रीमती पार्वती किरौला, चम्पा भौर्याल, चम्पा कोठारी, इला आर्या, अलका टंडन, दीप्ति जोशी, अंशील वर्मा, सुमनलता, चम्पा त्रिपाठी को उनके द्वारा समाज के प्रति किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मान पत्र व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्यअतिथि हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को बहुत महत्व दिया जाता है। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रेनू शरण ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के साथ इव टीजिंग और सेक्सुअल हैरसमेंट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके साथ हमें यह अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के साथ हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिये आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए समाजसेवी आशा शुक्ला ने कहा कि अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो और देश को गौरवान्वित किया हो।

यह भी पढ़ें -   सावन मास 2025: इस श्रावण मास में कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि

कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेश दुबे, कौस्तुभ चंदोला, योगेश बुधलाकोटी, पारस काण्डपाल, मनीष गोस्वामी, राहुल बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, प्रिया रंधावा, डिम्पल ऐठानी, इंज़ा मुश्रीफ़, स्वास्तिका रावत, पवन कार्की, कपिल किशोर, पंकज नेगी, रुचिता पालीवाल, हिमानी भट्ट, योगिता बनोला, ममता देवाल, पलक, मोहित जोशी, दीपक तिवारी, अक्षय कफलटिया, मोहिनी रावत, सुचित्रा जायसवाल, सरिता रानी अग्रवाल, दीप्ति खर्कवाल, विद्या महतोलिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440