देश के तमाम विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय का ये हैं स्थान….

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की रैंकिग में देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. तेज प्रताप को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 91वें स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिनव किसान सम्मेलन में यह अवार्ड प्रदान किया। इस समारोह का आयोजन परिषद के पूसा, नई दिल्ली, स्थित एनएएससी, कॉम्पलेक्स में किया गया।

गौरतलब है कि पन्तनगर कृषि विश्वविधालय ने अपना परचम लहराया लहराया है। देश के तमाम विश्वविद्यालयो को पछाड़ते हुए विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में पहला स्थान पाया है। जबकि कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय और इंस्टिट्यूट का स्तर सुधारने के उद्देश्य से देश केे 90 इंस्टिट्यूट ओर 70 विश्वविद्यालय की रैंकिंग करती है। जिसमे पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि पहले स्थान में नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल व दूसरे स्थान पर इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने रैंकिंग हासिल की है। वही विश्वविद्यालयो में पन्तनगर कृषि विश्व विद्यालय द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी स्थापना से ही अपने अभिनव कार्यक्रमों एवं पाठ्यक्रमों से देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों का मार्गदर्शन किया है। अनेक वर्षों तक अपनी उत्कृष्टता का झंडा फहराते रहने के बाद पिछले कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय नये बदलावों के कारण प्रतिस्पर्धा की दौड़ में कुछ पीछे रह गया था, किन्तु यह पुनः अपने शीर्ष स्थान को पाने हेतु कृत-संकल्प है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अगली बार कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की जाने वाली रैंकिंग में पंतनगर विश्वविद्यालय भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440