स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोग परेशान, सीएम का आश्वासन- कार्यों में लाई जायेगी तेजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधायक खाजनदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या रखते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिस पर सीएम श्री धामी ने आश्वासन देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखते हुए मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए का अनुरोध किया। जिस पर सीएम ने कहा कि मछली बाजार की समस्या के लिए उचित हल निकाला जायेगा।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए

कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा हम जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। जनता से किये गये वायदे एवं जो भी घोषणा की जा रही हैं, वे सभी निर्धारति समयाविध के अन्दर पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आगामी चार धाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु के आने की संभावना है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा गई हैं। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   जिला बदर की बड़ी कार्रवाई, सात कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए किया निष्कासित
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440