समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। व्यक्ति के जन्म के बाद से उसकी लाइफ में होने वाली तमाम चीज़ों का पता लगाने के कई तरीके हैं। इंसान के भविष्य, करियर, नौकरी और विवाह से जुड़ी कई सारी बातों के बारे में ज्योतिष के जानकार ना सिर्फ जन्म तारीख से उनके बारे में बहुत कुछ जानकारी दे देते हैं। बल्कि सप्ताह के सात दिनों में से जातक का जन्म किस दिन हुआ इसके आधार पर भी वे कई सारी बातें बता देते हैं।
आज की इस कड़ी में हम जानेंगे जिन लोगों का जन्म सोमवार को हुआ है। उनका व्यक्तित्व कैसा होता है। किस क्षेत्र में वे नौकरी अथवा व्यवसाय करते हैं। उनका वैवाहिक जीवन कैसा होता है आदि की बारे में। इस विषय में ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहरकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा क्या कहते हैं आइए जानते हैं।
कैसे होते हैं सोमवार को जन्मे व्यक्ति?
व्यवहार
जिन व्यक्ति का जन्म सोमवार को होता है, वे लोग सौम्य नेचर के होते हैं. ये लोग परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं। सोमवार को जन्मे लोग मिलनसार होते हैं वे सभी के साथ घुल-मिल कर रहने वाले, संवदेनशील, कल्पनाशील, प्रेमी स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा विवाद वाली स्थिति से बच कर चलते हैं। ये मेहनती होने के साथ-साथ हर हाल में अपना काम पूरा करके ही मानते हैं. इसके अलावा ये कमजोर दिल के भी होते हैं।
शारीरिक बनावट
जिन व्यक्ति का जन्म सोमवार को होता है वे दिखने में खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। ये लोग अपनी मां के सबसे लाडले होते हैं। इसके अलावा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन भी होते हैं सोमवार को जन्मे लोग।
सेहत
जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है उन्हें गले और छाती से जुड़े रोग, चिकनपॉक्स, सफेद निशान और आंखों से जुड़ी समस्या होने की संभावना रहती है।
मितव्ययी होते हैं
जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है वे लोग मितव्ययी होते हैं। किसी-किसी स्थिति में तो ये लोग कंजूसी भी करते हैं।
नौकरी व व्यवसाय
जिन लोगों का जन्म सोमवार के दिन होता है वे होटल, दूध, कागज, तेल, सौंदर्य सम्बंधी व्यापार करते हैं। नौकरी की बात की जाए तो ये लोग अकाउंट से संबंधित नौकरी करते हैं. इसके अलावा ये लेखक, कवि, मनोवैज्ञानिक होते हैं।
वैवाहिक जीवन
सोमवार के दिन जन्मे लोग स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। जिसके कारण ये किसी की रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए इनका वैवाहिक जीवन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



