दून के तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक को गोलियों से भूना, दहशत में लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र स्थित व्यस्त तिब्बती मार्केट में अज्ञात बदमाशों ने एक गैस एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक गोलियों की आवाज गूंजी तो लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। जब लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो अर्जुन शर्मा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन शर्मा आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे और जीएमएस रोड पर ‘अमर दीप’ नाम से भारत गैस एजेंसी संचालित करते थे। जानकारी मिली है कि वे रोज की तरह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। वापस लौटते समय घात लगाए दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शहरभर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे करोड़ों रुपये के संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। यह भी सामने आया है कि मृतक और उनके भाई को उनकी मां द्वारा संपत्ति से बेदखल किया गया था। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440