पर्यावरण दिवस पर लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प, ‘एक पौधा खुद लगाओ, दो और लगवाओ’ अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वृक्षों के महत्व को समझाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ-साथ वृद्धाश्रम के निवासी भी शामिल हुए।

Ad Ad

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता शपथ से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने “संकल्प रूप” में यह प्रतिज्ञा ली कि वे न केवल खुद एक पौधा लगाएंगे बल्कि कम से कम दो अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही पौधों को सुरक्षा जाली सहित रोपित करने की शपथ भी दिलाई गई, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
समिति के सदस्य प्रकाश डिमरी ने कहा कि “वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, और जलवायु परिवर्तन का संकट गंभीर होता जा रहा है। यदि अब भी हम नहीं जागे, तो भविष्य में स्थिति भयावह हो सकती है।”

यह भी पढ़ें -   नैनीताल को मिली विकास की सौगातः सीएम धामी ने की करोड़ों की घोषणाएं, खिलाड़ियों का किया सम्मान

इस कार्यक्रम में अलका देवी, रेणु लाल, रामचंद्र डिमरी, गिरीश कुमार, राजेश, भानु, राजकुमारी और प्रतीक जैसे वृद्धाश्रम परिवार के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पर्यावरण रक्षा के संकल्प को अपना कर्तव्य माना। आश्रय सेवा समिति द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा और इसे जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत बताई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440