सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने दिए कीमतों में कटौती के संकेत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। देश की जनता को जल्द ही महंगाई से बड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र सरकार की ओर से बड़ी खबर आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इशारा किया है कि आने वाले तीन से चार महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी कमी हो सकती है, बशर्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा स्तर पर बनी रहें।

पुरी ने राजधानी में आयोजित ‘ऊर्जा वार्ता-2025’ सेमिनार में कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें 65-67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहीं, तो देश में ईंधन की खुदरा कीमतों में कमी तय है। फिलहाल देश की सरकारी तेल कंपनियों के पास 21 दिनों का सुरक्षित भंडार भी मौजूद है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने को लेकर अमेरिका का दबाव है, लेकिन भारत अपने हितों को सर्वाेपरि रखता है। उन्होंने कहा कि भारत वहां से तेल खरीद रहा है, जहां से यह सस्ता और उपलब्ध हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल से दूरी बना ली, जिसका फायदा भारत को मिला। रूस ने भारी छूट देकर भारत को कच्चा तेल बेचना शुरू किया। नतीजतन, आज भारत के तेल आयात में 40ः हिस्सा रूस से आता है। रिफाइनिंग कंपनियों ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाया है। भारत अपनी 85 प्रतिशत से अधिक तेल की जरूरत आयात के जरिये पूरी करता है और उसे घरेलू रिफाइनरियों में प्रोसेस कर जनता तक पहुंचाया जाता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि तेल भंडारण के लिहाज से देश पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता बनी रही तो जल्द ही देश की जनता को डीजल-पेट्रोल के मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440