समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना में एक डॉक्टर से दवाओं की आपूर्ति के नाम पर एक फार्मा कंपनी द्वारा साढ़े छह लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने कंपनी के सीइओ और सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी व गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा जगन्नाथ पुरम फेस दो निवासी डा. अंशुमन जोशी ने फेसबुक पर सेलिब्रिटी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नेहरू विहार मुखर्जी नगर दिल्ली का विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन पर लिखा था कि कंपनी की दवा ब्रिकी करने पर कम्पनी की फ्रेंचाइजी दी जायेगी। जिस पर उन्होंने कंपनी सीइओ कमल आनंद और सुपरवाइजर अमित आनन्द से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने ही जमानत के तौर पांच लाख और मेंटनेंस कास्ट के डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही। कंपनी की शर्त पर उन्होंने छह किस्तों में साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि कंपनी के खाते में डालने के बाद कंपनी से उनका एग्रीमेंट हो गया।
डॉक्टर अंशुमन ने यहां मुखानी थाने में शिकायत दर्ज में कहा है कि कंपनी द्वारा भेजी दवाओं को उनके द्वारा ब्रिकी भी की, लेकिन कंपनी ने उन्हें उनका लाभांश नहीं दिया। जब लाभांश देने की बात करते तो कंपनी सीईओ उन्हें कोरोना का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे। जब उन्होंने सख्ती जताई तो कंपनी सीईओ कमल आनंद ने उन्हें लाभांश और दवा देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस को दिये शिकायत पत्र में पीड़ित डॉक्टर अंशुमन ने कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए उनके साथ हुए धोखे के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी के सीइओ व सुपरवाइजर दोनों पर धोखाधाड़ी, गालीगलौज व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440