त्यूणी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल; चालक की तलाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र में रविवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक के मौके पर न मिलने और उसका मोबाइल फोन बंद आने से मामला संदिग्ध बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 टियूटाड़ से त्यूणी की ओर जा रहा था। टियूटाड़ के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने थाना त्यूणी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुलदीप शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। टीम ने खाई में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मृतक की पहचान खजान लाल (40 वर्ष), पुत्र दुर्भी लाल, ग्राम सुनकुड़ी, पोस्ट सांकरी, थाना मोरी के रूप में हुई है। घायल की पहचान रविन लाल (34 वर्ष), पुत्र रकमू लाल, ग्राम सुचाणू, पोस्ट नेटवाड़, तहसील मोरी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वाहन स्वामी ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना में मृतक और घायल दोनों वाहन चालक नहीं हैं। वाहन चालक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक हादसे के बाद मौके से चला गया हो।

यह भी पढ़ें -   भाषण, कविता और कुमाऊंनी संबोधन से गूंजा ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल

थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि वाहन में दो लोगों के होने की बात सामने आई है, लेकिन वाहन मालिक के अनुसार दोनों में से कोई भी वाहन चालक नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440