पिथौरागढः शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब की दुकान के सेल्समैन नीरज नैनवाल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या की वजह कमरा खाली कराने को लेकर हुआ विवाद था।

थल थाना क्षेत्र के गोलना करडिया (आवास विकास) अल्मोड़ा निवासी 28 वर्षीय नीरज नैनवाल पर 18 दिसंबर की रात लाठी-डंडों से हमला किया गया था। नीरज को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी में लगे दीमक से हो गए परेशान! तो जाने इन तरीकों से जड़ से हो जाएंगे खत्म

घटना के बाद नीरज के भाई ने थल थाने में विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बबलू और राजेश गैड़ा उर्फ रक्कू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए थल थाना पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी और मैन्युअल इनपुट के आधार पर विक्रम सिंह बिष्ट (पुत्र कल्याण सिंह) और राजेश गैड़ा (पुत्र उमेद सिंह) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में दो दिन और भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का खतरा

पुलिस के अनुसार, नीरज और विक्रम सिंह एक ही कमरे में रहते थे। नीरज ने मकान मालिक से कहकर विक्रम सिंह से कमरा खाली करवा दिया था, जिससे विक्रम नीरज से नाराज था। घटना की रात, नीरज काम से लौट रहा था, तभी विक्रम और राजेश ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण आपसी रंजिश थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440