कार से स्टंट कर रहे युवकों पर पुलिस का एक्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। की नैनीताल रोड पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा ऑडी और बीएमडब्ल्यू कारों को खतरनाक ढंग से चलाने व फेमस होने की चाह युवकों पर भारी पड़ गई पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की साथ ही लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ अमावस्या 2026: क्या है महत्व वट सावित्री व्रत का, जानिए पौराणिक कथा

उक्त वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी ने उक्त मामले को लेकर थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कही। जिसपर पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले तीनों आदिल पुत्र जमाल हुसैन, सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन नं. 4, सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट और मुखानी में अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार की अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440