सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया हजारों की नगदी व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested 3 people gambling in public place with cash worth thousands and a deck of cards.

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया हजारों की नगदी व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आपराधिक एवम् अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस को सक्रिय होकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं इसी अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी लालकुआं के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डी०आर०वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान खैरानी जंगल लालकुआं के सामने खण्डरनुमा सार्वजनिक स्थान में पुलिस को कुछ हल्ला गुल्ला सुनाई आया मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर अवैध रुप से जुआ खेलते हुए 3 व्यक्तियों को 16,100 की नगदी व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये जुआरियों ने अपना नाम देवेन्द्र सिंह पुत्र शिव सिंह, कल्याण सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह, देव सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी विकासपुरी प्रथम बताया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव जोशी, कानि0 विरेन्द्र रौतेला, तरुण मेहता, अशोक कम्बोज शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440