पुलिस ने किया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गौला पार्किंग में संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में युवक के पास से 4.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम मोहम्मद समी पुत्र मोहम्मद सफी निवासी इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद बताया है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक बड़ी रोड इन्द्रानगर में रहने वाले अन्ना नामक सख्श से खरीद कर लाया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440