अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने पर एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में, 269 ग्राम अवैध चरस बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थ, शराब तस्करी की रोकथाम के लिए दिए गए आदेशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीणके निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया।
गठित टीम द्वारा लांघा रोड स्थित शीतला नदी पुल से एक अभियुक्त को 269ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के दौरान पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम अंकित राठौर पुत्र श्यामलाल निवासी बालूवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष बताया। अभियुक्त के पास से 269ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल रिंकेश, पीआरडी कलम सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440