Police arrested four people gambling with cash
समाचार सच, रामनगर/हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार अधीनस्थों को जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध सट्टा/जुआ के अवैध कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज रविवार को मंडी परिसर क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से रुपयों की बाजी लगाकर ताश खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया। पकड़े गये जुआरियों में प्रदीप सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 थाना खागा फतेहपुर, हाल निवासी नैनी फ्रूट सब्जी मंडी, सीताराम पटेल पुत्र छोटू पटेल पता उपरोक्त हाल विकास ट्रेडिंग कंपनी मंडी, पप्पू साहू पुत्र रामबाबू साहू पता उपरोक्त हाल पता मंडी, प्रमोद पटेल पुत्र राजाराम पटेल पता उपरोक्त हिमालय फूड मंडी को मंडी परिसर से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए ताश के 52 पत्ते व कुल नकदी रू. 4750 के साथ गिरफ्तार किया।
’पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, अरुण राठौर शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















