लाखों की स्मैक के साथ पुलिस ने पति – पत्नी व साथी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ पति, पत्नी व साथी को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार टीम जब बीती रात क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंद्रानगर चैक पोस्ट के पास एक महिला सहित तीन लोग संदिग्धावस्था में खड़े नजर आए जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 26.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मो. आरिफ व उसकी पत्नी चांदनी निवासी गफूर बस्ती और उनका साथी अनम परवेज पुत्र परवेज खान निवासी ख्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर जो क्षेत्र में लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त थे। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी में रहने वाले सलीम नामक व्यक्ति से खरीद कर लाते हैं और पुड़िया बनाकर हल्द्वानी व आस-पास के क्षेत्रों में बेचने का काम करते हैं। पकड़े गये तीनों अभियुक्त पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रूपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल साबिया अंसारी, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440