अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत के तहत प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी रामनगर के नेतृत्व में भूपेन्द्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी कां0 गोविंद सिंह, अय्यूब हुसैन के साथ टीम बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मालधन चौड़ नम्बर 04 के पास पुलिस की चेकिंग देख आ रहा युवक सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया पुलिस ने युवक की चेकिंग की तो उसके पास से 42 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गये युवक ने अपना नाम राकेश पुत्र सज्जन सिंह निवासी तुमड़िया डैम 01, मालधन चौड़ कोतवाली रामनगर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440