पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर बैट्री चोर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दुचौड़। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सोलर से बैटरी चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई की।

ज्ञात हो कि भास्कर भट्ट पुत्र घनानंद भट्ट नि० डूंगरपुर हल्दुचौड़ द्वारा लालकुआं कोतवाली में आकर तहरीर दी गई कि 6 जुलाई की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने हल्दुचौड़ ग्राम सभा में लगी सोलर बैटरी को चोरी कर लिया है जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी उक्त चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डीआर वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के तत्काल रूप से कार्यवाही करते हुए उक्त चोरी की घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर, सीसीटीवी कैमरे को खंगाला साथ ही कबाड़ियों आदि से पूछताछ करते हुए मुखबिर तैनात किये मुखबिर की सूचना पर तेल डिपो चौराहे के पास से उपरोक्त चोरी की घटना में शामिल प्रकाश चंद सुयाल पुत्र पूरन चंद सुयाल निवासी संजय नगर नंबर 3 नियर हनुमान मंदिर बिंदुखत्ता को चोरी की गई ओकाया कंपनी की सोलर बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।
पुलिस टीम कानि0 अनिल शर्मा, मनीष कुमार, गुरमेज सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440