Police arrested the vicious thief with the stolen goods
समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी की गई नगदी के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात मौ. आरिफ पुत्र मौ. सलीम निवासी लाइन नंबर 10, आजाद नगर के घर में रखी जैकेट की जेब में से कल्लू निवासी लाइन नंबर 12 ने 26 सौ रुपए नगदी उड़ा ली। उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और पुलिस ने उक्त चोरी के मामले में शनिवार कल्लू को स्लाटर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई हुई रकम भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है और पूर्व में भी वह कई बार जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसओ नीरज भाकुनी, एसआई विरेन्द्र चन्द्र, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, लक्ष्मण राम शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















