पुलिस ने किया चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा ने पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गफूरबस्ती के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को जब पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस की तत्परता के आगे उसकी एक ना चली पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम सुलेमान उर्फ सलमान पुत्र रईस अहमद निवासी लाइन नंबर 10, बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   शरीर को पर्याप्त धूप न मिलने के कारण होने वाली परेशानियों का ना करें नजरअंदाज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440