Police arrested the young man with raw liquor
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस दिन प्रतिदिन अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है जिसमें उसे सफलता भी प्राप्त हो रही है। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
टीपीनगर चौकी पुलि के अनुसार गश्त के दौरान हरिपुर जमन सिंह के पास मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया तो वहां एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर प्रेम सिंह कश्यप पुत्र स्व. राम पाल सिंह निवासी जीतपुर नेगी हल्द्वानी बताया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



