4.5 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में बीती रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस बीच रामपुर रोड में संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम कैलाश चन्द्र शर्मा पुत्र स्व. जगदीश चन्द्र शर्मा निवासी मोतीनगर, अम्बिका धर्मकांटे के पीछे, गैस गोदाम रोड बताया। तस्कर ने यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक को मामू नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है। तस्कर इस स्मैक को यूओयू के पास बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440