बाइक से 72 पव्वे ले जा रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशाखोरी रोकने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कारवाई कर न्यायलय में पेश किया जहॉं से उन्हें जेल भेज दिया।

आरटीओ रोड चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान बाइक संख्या यूके 04एम-7832 को रोक कर उसमें थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 72 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्करों दिनेश कश्यप पुत्र रुप राम कश्यप निवासी तीनतास व गुड्डु कश्यप पुत्र नेकशाय कश्यप निवासी फूलचौड़ टीपीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440