जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बीते दिवस सोमवार को मुखानी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बीते दिवस जमीनी विवाद को लेकर जयदेवपुर में हुई फायरिंग के मामले में मुखानी थाना पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों शमशेर सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, गुरूसेवक सिंह व अमिताभ पुत्र शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, व 12 बोर की दो नाली बंदूक बरामद की गयी है। जबकि इस मामले में हरपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह व अमृतपाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम जयदेवपुर अभी भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें -   साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण: 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण मुसीबत वाला

इधर पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों को आज कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ मुखानी दीपक बिष्ट, एसआई कृष्णा गिरी, भोपाल राम, संजय, नीरज चौहान, बबीता मेहरा, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, श्याम डांगी, भगवत परिहार, प्रेम तोमक्याल शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440