पुलिस ने नवयुवकों को नशा देने वाले दो नशा तस्करों को 27 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी अभियान के अन्तर्गत सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में आज व0उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा, उ0नि0 कृष्ण गिरी, हे0का0 हेमन्त सिंह व का0 बिजेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध नशीले इंजेक्शनो को तस्करी करने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पवन उर्फ बालाजी पुत्र स्व0 सोरन सिंह निवासी शिवलालपुर रियुनिया को पकड़ा पुलिस ने उसके पास मौजूद चार सेटो को खोलकर चैक किया तो उनमें से पुलिस को 12 नशे के इंजेक्शन वहीं नबाव पुत्र मो0 अख्तर को नशे के 12 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440